Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsस्थानीय विधायक लड़ेंगे कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव

स्थानीय विधायक लड़ेंगे कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान की 10 सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अपने उम्मीदवार घोषित किए है। इनमें टोंक लोकसभा सीट का उम्मीदवार भी घोषित किया गया हैं।

उक्त सूची में टोंक लोकसभा सीट से हरिश्चंद्र मीणा को कांग्रेस में प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में मौजूदा कांग्रेस पार्टी से विधायक हरिश्चंद्र मीणा अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि हरीश मीणा इससे पूर्व भी देवली उनियारा विधानसभा से विधायक थे। जबकि इससे पहले वह भाजपा से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें दोबारा सांसद सीट से टिकट दिया है। हरिश्चंद्र मीणा दौसा से बीजीपी से लोकसभा चुनाव जीते थे। जिन्होंने अपने भाई नमोनारायण मीणा को चुनाव में हराया था। लोकसभा सीट टोंक से इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नमोनारायण मीणा को प्रत्याशी बनाया था। जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। जबकि उनसे पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी पार्टी टिकट दे चुकी है। जानकारी के अनुसार टोंक लोकसभा सीट में 8 विधानसभा शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d