Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहादसे की वजह बन सकता है झूलता बिजली का खंभा

हादसे की वजह बन सकता है झूलता बिजली का खंभा

रोडवेज बस स्टैंड के पीछे गेट पर मंडरा रहा खतरा

(पब्लिक इश्यू)


Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के व्यस्ततम रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, जनता कॉलोनी प्रवेश द्वार के समीप लगा एक विद्युत खम्बा इन दिनों क्षेत्रवासियों के लिए भारी मुसीबत और डर का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासियों की जानकारी के अनुसार, यह खंभा एक ओर झुक चुका है।

खंभे की इस झूलती स्थिति ने राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, यह किसी भी समय गिरकर बड़े हादसे का सबब बन सकता है। लोगों ने बताया कि इस खंभे पर बड़ी संख्या में बिजली के कनेक्शनों का भार है। इन कनेक्शनों के तारों के अत्यधिक खिंचाव और दबाव के चलते खंभा अपनी मूल स्थिति छोड़कर एक तरफ झुक गया है। लगातार बढ़ रहे इस खिंचाव के कारण खंभा अब केवल नाममात्र के सहारे खड़ा है, जो कभी भी धराशायी हो सकता है। यह क्षेत्र जनता कॉलोनी का मुख्य रास्ता होने के कारण यहाँ दिनभर लोगों और वाहनों की खासी आवाजाही बनी रहती है, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा और भी गंभीर हो जाता है।

क्षेत्रवासियों ने “दैनिक ब्यूरो” के माध्यम से विद्युत निगम के सहायक अभियंता का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। लोगों मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना निगम हरकत में आए और इस झुके हुए खंभे को सीधा करवाकर मजबूती से एक ओर स्थापित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d