Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ रोड पर हिमांशु विहार कॉलोनी के समीप एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई।
उक्त मामले में मृतक के पुत्र ओमप्रकाश सेन निवासी हनुमान नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि उनके पिता घनश्याम सेन घर से कोटा रोड पर जा रहे थे। आरोप है कि हिमांशु विहार कॉलोनी के समीप एक स्कूटी सवार ने उनके पिता घनश्याम के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद नरेंद्र सहित लोगों ने घायल को देवली अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घनश्याम सेन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्कूटी सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले का जांच शुरू कर दी है।



