Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessब्राइट एकेडमी द्वारा मेगा सेमिनार और करियर गाइडेंस सत्र रविवार को

ब्राइट एकेडमी द्वारा मेगा सेमिनार और करियर गाइडेंस सत्र रविवार को


(एजुकेशन न्यूज़)


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर  व क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए गौरव पथ स्थित ब्राइट एकेडमी (पावर्ड बाय वेदांतु) की ओर से 22 मार्च सुबह 11 बजे एक मेगा सेमिनार और करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

संस्थान के प्रबंधन के अनुसार अब स्थानीय विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा या जयपुर सहित बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना है, ताकि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के अपने लक्ष्य को स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त कर सकें। यह सेमिनार रविवार सुबह 11 बजे से एकेडमी परिसर में शुरू होगा, जिसमें कोटा की अनुभवी फैकल्टी द्वारा भविष्य की राह और करियर चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि यहां विद्यार्थियों को स्कूल के साथ ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी।

इच्छुक अभिभावक और छात्र इस सेमिनार में सम्मिलित होकर करियर से जुड़े अपने संशयों को दूर कर सकते हैं। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्थान से सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d