Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत डाबर कला के वार्ड नं 9 में कल्याणपुरा गांव में पुराने कोटा रोड के पास हेडपंप पिछले तीन-चार दिनों से खराब है।
ग्रामीण राम रतन कुमावत, पारस कुमावत और मदन लाल कुमावत ने बताया कि शिकायत के बावजूद अभी तक हेडपंप को ठीक नहीं किया गया है। जबकि इस हैंडपंप का पानी पीने लायक और मीठा है। बैशाख के महीने में गांव में पेयजल संकट गहरा गया है और नल सप्ताह में एक बार ही आते हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हेडपंप को ठीक करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल सके।


