Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News14.810 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

14.810 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की पुलिस थाना घाड ने गुरुवार को 14.810 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है।

इस अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 22 हजार 150 रुपए है। पुलिस ने आरोपी गौरव छुटवानी पुत्र गंगाराम सिंधी निवासी प्लांट नम्बर 3/843 सेक्टर 3 मालवीय नगर जयपुर थाना मालवीय नगर जयपुर को एनएच 52 सरकावास मोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्रवाई को पुलिस थाना घाड़ टीम ने अंजाम दिया, जिसमें थानाधिकारी हरिराम वर्मा, भैंरूलाल हैडकांस्टेबल, द्वारका प्रसाद, शिवचरण आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d