Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलापरवाहीपूर्वक बाइक चलाकर दुर्घटना कारित करने का आरोप

लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाकर दुर्घटना कारित करने का आरोप


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ निवासी एक महिला ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का देवली थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।


पुलिस ने बताया कि यह मामला मेहरुन्निसा पत्नी आरिफ हुसैन निवासी घाड़ ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत एक अक्टूबर को उसके पति आरिफ हुसैन, असरफ अली के साथ बाइक पर बैठकर देवली से घाड़ जा रहे थे। इस बीच शाम 4:30 बजे रात के महाविद्यालय के करीब अशरफ अली ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक बाइक चलकर डिवाइडर को टक्कर मार दी।

इसमें पीड़िता के पति आरिफ हुसैन गंभीर घायल हो गए। जिसे एसएमएस ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गत 15 अक्टूबर को पीड़िता के पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह सामाजिक कामकाज अन्य कार्य में व्यस्त होने की वजह से मंगलवार को थाने आई तथा अशरफ अली के खिलाफ तेज गति, गफलत व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d