एमपी के सीएम चौहान ने नैनवा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुलाल सैनी के समर्थन में की जनसभा
Desk News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के नैनवा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुलाल सैनी की समर्थन में जनसभा की। इस मौके पर चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर निशाना साधा तथा राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म कहा।

उन्होंने कहा कि वे एमपी के साथ हिंडोली के भी मामा है। डॉ. सैनी के बुलाने पर उन्होंने कहा कि “तुमने बुलाया और हम चले आए”। उन्होंने लोगों से पगड़ी का मान व नैनवा का सम्मान रखने की बात कही। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत 17 नवंबर को मतदान हुआ और भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है। वहां कांग्रेस साफ हो गई है। उन्होंने कांग्रेस को झूठी पार्टी कहा। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन, प्रियंका और राहुल गांधी पानी पी पीकर झूठ बोलते हैं। जिन्हें देशवासी समझ चुके हैं।

राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्मा तथा नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय गौरव है
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा में कहा कि हाल ही में गुजरात में विश्व कप का फाइनल मैच हुआ। इसमें भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री भी मैच देखने गए। क्रिकेट एक रोमांचकारी खेल है। जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। बदकिस्मति से भारत की हार हो गई। वहीं कप्तान रोहित शर्मा समेत देशवासियों की आंखों में आंसू थे।

जबकि राहुल गांधी इसे देखकर खुश हो रहे थे। कि उन्हें बोलने का मौका मिल गया। उन्होंने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म में बताया। वही पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय गौरव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान का भला कर सकती है और न ही देश का। यह झूठी पार्टी है। उन्होंने किसानों को 12 हजार रुपए किसान सम्मान निधि दिए जाने तथा सरकार बनने पर गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीद किए जाने की भी बात कही।
भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेक- डॉ. सैनी
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल सैनी ने कहा कि सामने वाली पार्टी के पास झूठ का लाइसेंस है। यहां नगर पालिका में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह जीतने के बाद सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच कराएंगे तथा दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सिवायचक, वन भूमि भूमि पर रुपया लेकर पट्टे दिए जाने का भी उल्लेख किया।

साथ ही स्टेडियम की घोटाले पर भी निंदा की। इसके अलावा आमसभा में मौजूद लोगों को भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। खासकर कांग्रेस सरकार में 35 हजार महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म को उन्होंने शर्मनाक बताया तथा कार्यकर्ताओं को अगले दो दिनों के लिए मजबूती के साथ बूथ पर खड़े होकर बिना दबाव के काम करने की बात कहीं, ताकि भाजपा की सुनिश्चित जीत हो सके। इस दौरान हजारों लोगों की मौजूदगी में आम सभा आयोजित हुई।


