Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार महासंघ देवली की ओर से हर माह अंतिम मंगलवार को शहर के बाजार बंद करने को लेकर निर्णय किया गया है। इसके तहत 26 दिसंबर मंगलवार को देवली का बाजार बंद रहेगा।
व्यापार महासंघ के अध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि अंतिम मंगलवार बंद को लेकर शहर में सार्वजनिक अनाउंसमेंट किया जा रहा है। निर्णय के तहत मंगलवार को शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल दूध, डेयरी, फल, सब्जी व मेडिकल विक्रेताओं को इस दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने सभी विक्रेताओं से बंद में सहयोग देने की बात कही है। उल्लेखनीय की हर माह के अंतिम मंगलवार को बाजार बंद रखने के पीछे व्यापार महासंघ का उद्देश्य है कि महीने में एक दिन व्यापारी अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताए, लेकिन बावजूद इसके कई व्यापारी उक्त नियम का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे हैं।



