Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से सोमवार को भाजपा रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।

इस मौके पर शहर के कोटा रोड स्थित होटल राजभवर में भाजपा नेताओं की विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इससे पहले भाजपा नेताओं ने वाजपेयी की चित्र पर उसे अर्पित किए। साथ ही संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा इस प्रेरणा का स्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश में सुशासन के जनक रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, उमाशंकर खुटेटा, नेमीचंद जैन, राकेश ओसवाल, नवल किशोर चतुर्वेदी, नवनीत धाकड़ आदि ने संबोधित किया।


