Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस उपाधीक्षक सर्कल देवली के घाड़ थाना क्षेत्र के भरनी गांव स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन को रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन इस प्रयास में बदमाश सफल नहीं रहे।
अंदेशा है कि लोगों की जाग होने से बदमाश भाग छूटे। सूचना पर घाड़ थाना प्रभारी प्रभाती लाल मीणा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और वारदात जायजा लिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोरी के लिए 4-5 बदमाश थे। बदमाश बोलेरो कैंपर लेकर आए थे। घाड़ थाना प्रभारी मीणा के अनुसार बीती रात चार-पांच बदमाश बोलेरो कैंपर लेकर आए और सरियों आदि से एटीएम मशीन को उखाड़ दिया। लेकिन वे इसे ले जाने में कामयाब नहीं हुए। इसकी वजह से एटीएम मशीन में रखे 13 लाख रुपए बच गए।
सुबह राहगीरों को मशीन नीचे पड़ी होने और एटीएम कक्ष के कांच टूटे दिखे। लोगों ने इसकी सूचना बैंककर्मियों और पुलिए को दी। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार बैंक को तो कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन वारदात वहां लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने की कोशिश करेगी।


