सात दिवसीय आवासीय शिविर शुरू
Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संस्कृति की रक्षा के लिए देववाणी संस्कृत भाषा का उत्थान व रक्षण बहुत जरूरी हैं। संस्कृत भाषा का रक्षण और पठन पहले की तरह होने लगा तो अपने आप ही संस्कृति का उत्थान हो जाएगा।
यह बात विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रान्त के संस्कृत आयाम द्वारा माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर देवली मे आयोजित आवासीय संस्कृत शिविर के उद्घाटन सत्र में परिषद के प्रान्त मंत्री कौशल गौड़ ने कही। शिविर सयोजक गोविन्द शर्मा ने बताया कि संस्कृत आयाम की ओर से 24 रात्रि से 31 दिसम्बर तक का आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस शिविर मे विभिन्न जिलों से 75 शिविरार्थी भाग ले रहे हैं। इन सभी को शिक्षण के लिए 20 शिक्षक प्रबंधक निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। संपूर्ण शिविर का वातावरण संस्कृत मय रहेगा। शिविर मे छात्र संस्कृत संभाषण के साथ ही व्याकरण, योग, ज्योतिष, भगवदगीता सहित अनेक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम मे विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संघटन मंत्री धनराज, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, पंकज, अंतिम जैन, चंद्रप्रकाश वैष्णव, ताराशंकर पालीवाल, मनीष मीणा, हेमराज, निर्मल, पियूष जैन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सदस्य भी मौजूद थे।


