Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार की नगरपालिका सभागार में मनाई गई। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तहसीलदार देवली रामकल्याण मीणा, उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली सौरभ जिंदल, घीसालाल टेलर अध्यक्ष जनसेवा समिति देवली, शिवजीराम प्रतिहार देवली व पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुमित कुमार खोरवाल सहायक अभियन्ता, महमूद अली वरिष्ठ लिपिक, अल्ताफ हुसैन कनिष्ठ सहायक नगरपालिका देवली समेत कार्मिको ने पुष्पांजली अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर 25 से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड परिसर से की गई।
इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में कार्यवाहक प्राचार्य अनंत चौधरी की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। चौधरी ने वाजपेयी को सुशासन का प्रतीक बताया तथा उनके सिद्धांत पर चलने की बात कही। इससे पहले प्राचार्य समेत व्याख्याताओं ने वाजपेयी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए।


