Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस व अनुज्ञा पत्र के शराब बेच रहे एक जने को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के निर्देश पर की गई। पुलिस दल मंगलवार को सूचना पर बंथली गांव पहुंचा। जहां पुरानी ग्राम पंचायत के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर शराब की दुकान बंद करने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने मोहनलाल पुत्र प्रभुलाल मीणा निवासी निवारिया थाना दूनी को गिरफ्तार किया है, जो शराब की दुकान का लाइसेंस व अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। वही मामले में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दुकान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त है।



