Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर तथा भामाशाह के सहयोग से भारत विकास परिषद देवली के तत्वाधान में बुधवार को तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन हुआ।
शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता विजय बैसला, राजीव शरण सक्सेना प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद, श्रीचंद चोटिया प्रांतीय सम्पर्क प्रमुख, परिषद जिलाध्यक्ष अशोक कासलीवाल टोंक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, थाना प्रभारी देवली राजकुमार नायक ने किया। अतिथियों ने उक्त कार्य की प्रशंसा की। शिविर में पहले दिन विशेष आवश्यकता वाले 345 दिव्यांगो को लाभान्वित किया गया। लाभान्वित दिव्यांगो को मौके पर 60-60 ट्राई साईकिल, बैशाखी, 42 व्हील चेयर, 18 स्टीक (छड़ी), 20 कैलिपर, 125 हियरिंग ऐड उपकरण दिए। इसी तरह 20 व्यक्तियो के जयपुर फुट के कत्रिम हाथ-पैर लगाए गए। यह शिविर गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
इस दौरान हरिशंकर शर्मा अध्यक्ष देवली, महेश मंत्री अध्यक्ष केकड़ी, दिनेश वैष्णव सचिव केकड़ी सहित भारत विकास परिषद देवली के सुरेश अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, बनवारी गुप्ता, नोरत गर्ग, जिनेन्द्र बिलाला, पंकज जैन, नीरज जैन, दिनेश सिंहल, डॉ. राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र नामा आदि मौजूद थे।


