Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में बुधवार को मुंबई के अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा 20 पुस्तके भेंट की गई। वहीं एनएमएमएस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 8 के 10 छात्र-छात्राओं को स्वेटर भी दिए गए।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक महेंद्र मेहता के निर्देशन में टोंक जिला प्रभारी दिनकर विजय ने उक्त सामग्री दूनी सहित उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा ढाणी एवं महात्मा गांधी विद्यालय देवली को दी। भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, मदर टेरेसा, अब्दुल कलाम, लाल बहादुर शास्त्री समेत 20 महापुरुषों की जीवनी की पुस्तके फाउंडेशन ने दी। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकारों के कार्य किए जाते हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। शिक्षक जितेन्द्र सिंह और पवन गौतम ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में विज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं पुरस्कृत किया जाएगा। उप प्रधानाचार्य सीताराम मीणा, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध गौतम, दयाराम मीणा, सुरेश चन्द्र सिंहल उपस्थित थे।


