Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकौशल कार्यक्रम के तहत गतिविधियों का आयोजन

कौशल कार्यक्रम के तहत गतिविधियों का आयोजन

मार्गदर्शन व परामर्श सत्र भी हुआ


Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में बुधवार को योजना के अंतर्गत 21वीं सदीं के विभिन्न कौशलों पर गतिविधियां हुई। इस दौरान कहानी, वाद विवाद प्रतियोगिता, काव्य रचना, गणित, विज्ञान मेला, थिंक पेपर शेयर, चैन लिंक स्टोरी, चित्र लेखन आदि हुए।

प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि सूचना मीडिया व प्रौद्योगिकी कौशल विषय पर बीएसएनएल के जेटीओ रिंकेश शर्मा व अधिवक्ता अरविंद दाधीच ने नागरिकता शिक्षा व नागरिकता कौशल, कानून एवं न्याय विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

मार्गदर्शन व परामर्श सत्र भी हुआ

इसी विद्यालय में पीएम श्री योजना के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बुधवार को अनुभवी शिक्षाविद एवं विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन, परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

इसमें डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी की डॉ. मोनिका शर्मा ने लैंगिक समानता, लैंगिक उत्पीड़न, विभिन्न नवाचारों व कैरियर चयन आदि विषयों पर अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया। कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर राजूलाल धाकड़ ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d