Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनालों की सफाई के लिए जलदाय विभाग ने लिखा पत्र

नालों की सफाई के लिए जलदाय विभाग ने लिखा पत्र


Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के देवली सहायक अभियंता ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अधिकारी को पत्र लिखकर शहर में नालों की सफाई करवाने को कहा है।

सहायक अभियंता ने पत्र में बताया कि देवली शहर में नालों की सफाई नहीं हुई है। इससे नालियों के पास से जाने वाले पाइपलाइन में से कटे हुए कनेक्शन का पता नहीं लग पा रहा है। जिससे क्षतिग्रस्त कटे हुए कनेक्शन से गंदा पानी पाइप लाइन में जा रहा है। इससे दूषित पानी की जलापूर्ति हो रही है। पत्र में महेश नर्सिंग होम के सामने, जहाजपुर रोड से जगदीश धाम तक, एजेंसी से राजपूत कॉलोनी तक, पेट्रोल पंप चौराहे से राजपूत कॉलोनी तक तथा ताराचंद गुप्ता फर्म के सामने के नाले सफाई करने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि शहर में प्रतिदिन किसी न किसी कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d