ओलावृष्टि भी संभव
Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 72 घंटे बाद टोंक, शाहपुरा, केकड़ी, भीलवाड़ा, ब्यावर ,अजमेर, टोंक जिले के 50 से 75 फीसदी हिस्सों में आंधी, तूफान के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की शत प्रतिशत संभावना है।
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक सामान्य दिनों में चलने वाली दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार भी एक मार्च को दोपहर के समय 32 से 36 किमी की रफ्तार रह सकती है। वहीं 2 मार्च को दोपहर के समय 36 से 45 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।


