Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsशिविर में दूसरे दिन 342 दिव्यांगजनों को मिला लाभ

शिविर में दूसरे दिन 342 दिव्यांगजनों को मिला लाभ


Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में चल रहे विकलांग सहायता शिविर में दूसरे दिन गुरुवार को 342 दिव्यांग जनों को लाभान्वित किया गया।

भारत विकास परिषद के सुरेंद्र नामा ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी दिव्यांगों की भीड़ रही। यहां मौके पर ही 45 ट्राई साइकिल, 70 बैसाखी, 38 व्हील चेयर, 28 छड़ी, 15 कैलीपर, 128 श्रवण यंत्र दिए गए। वहीं डेढ़ दर्जन लोगों के कृत्रिम हाथ, पैर (जयपुर फुट) लगाए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिविर का अंतिम दिन रहेगा। शिविर में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, सुरेश अग्रवाल, दौलत जैन, राजेंद्र शर्मा, बनवारी गुप्ता, नोरत गर्ग, जिनेंद्र बिलाला, मनीष बड़जात्या, पंकज, नीरज, महावीर जैन, हुकुमचंद टेलर समेत सहयोग किया। इसी तरह जन सेवा समिति के पदाधिकारी ने भी सहयोग दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d