Monday, November 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचालू हुई एक डायलिसिस मशीन, मरीजों को मिलेगी राहत

चालू हुई एक डायलिसिस मशीन, मरीजों को मिलेगी राहत


Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी दोनों डायलिसिस मशीनों में से एक मशीन को अस्पताल प्रशासन की तत्परता से दुरुस्त कर सोमवार को पुनः चालू कर दिया गया। इससे डायलिसिस के लिए परेशान हो रहे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं दूसरी मशीन को भी जल्द दुरुस्त करवाने के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि अस्पताल की दोनों डायलिसिस मशीनों में तकनीकी खराबी आने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने तत्काल संबंधित इंजीनियरों से संपर्क कर मशीनों की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करवाई। इंजीनियरों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मशीनों का निरीक्षण भी किया था। अस्पताल प्रशासन की सक्रियता और लगातार प्रयासों के चलते एक मशीन सोमवार को पुनः शुरू हो गई।

इससे स्थानीय स्तर पर डायलिसिस सुविधा फिर से उपलब्ध होने से मरीजों को बाहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। दूसरी मशीन को भी जल्द शुरू करवाने के लिए तकनीकी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सांवरिया सेठ, सिंगोली श्याम बस यात्रा इस सप्ताह जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here