Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकार्यशालाओं का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, देवली में कौशल कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता...

कार्यशालाओं का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, देवली में कौशल कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता हुई


Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सत्र 2023-24 की अंतिम नोडल स्तरीय विषय आधारित कार्यशाला गुरुवार को शिक्षकों के अकादमिक संबलन, क्षमता संवर्धन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर बल के साथ संपन्न हुआ।

कार्यशाला में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने कहा कि इन कार्यशलाओ का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से 5 में शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों को अकादमिक संबलन एवं क्षमता संवर्धन के लिए 2 दिन हिंदी एवं पर्यावरण तथा 2 दिन अंग्रेजी एवं गणित विषय आधारित कार्यशाला हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपूर्ण भारत मिशन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण,शिक्षकों के क्षमता संवर्धन और संबलन दिया गया। कार्यशाला के संयोजक महावीर प्रसाद बडगूजर ने बताया कि दूनी नोडल केंद्र पर दूनी, आंवा, जूनिया, ख्वासपुरा, देवडावास, टोडा का गोठड़ा व सीतापुरा सहित कुल सात पंचायतो के 71 शिक्षक संभागियो ने भाग लिया।

कौशल कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में गुरुवार को 21वीं सदीं के कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत समालोचनात्मक चिंतन के तहत “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मोबाइल उपयोगी है, विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी अर्पणा शर्मा ने बताया कि पक्ष में प्रथम स्थान छात्र अजय बैरवा व द्वितीय स्थान लवी जैन ने प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में प्रथम स्थान छात्रा प्रतिभा गुर्जर व द्वितीय स्थान देवराज कहार ने प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d