Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध (एम.ए.) के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए प्रवेश सूचियां जारी कर दी गई हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के अनुसार एम.ए. हिंदी, इतिहास एवं भूगोल विषयों की प्रवेश सूचियां घोषित की गई हैं। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा निर्धारित प्रवेश कार्यक्रम के तहत इन पाठ्यक्रमों में चयनित विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय स्तर पर किया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन करवाने और ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तय की गई है।
महाविद्यालय ने सभी चयनित विद्यार्थियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं और प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करें।


