Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशराब बनाने की भट्टी व 500 लीटर वॉश नष्ट की

शराब बनाने की भट्टी व 500 लीटर वॉश नष्ट की


Deoli Newd 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर हथकढ़ शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी अयूब खां ने बताया कि इसे लेकर थाना स्तर पर पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने उनके नेतृत्व में इटुंदा गांव में सर्च अभियान चलाया। यहां तीन स्थानों पर हथकड़ शराब बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली करीब 500 लीटर वॉश नष्ट की तथा भट्टिया तोड़ी गई, ताकि हथकड़ शराब बनाने वाले लोगों की कमर टूट सके। कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक दुर्गा लाल, पुलिसकर्मी तेजपाल, मनीष, मुकेश, हरि प्रकाश, टीकमचंद शामिल थे। उल्लेखनीय है कि हनुमान नगर थाना क्षेत्र में इटुंदा व देवली थाना क्षेत्र में नासिरदा की कुछ कच्ची बस्तियां अवैध हथकड़ शराब बनाने के मुख्य ठिकाने है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d