Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर शुरू, विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देंगे

कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर शुरू, विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देंगे

17 मई से 23 जून तक चलेगा समर कैंप, देवली, दूनी व चाँदली में शुरुआत


Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में स्थानीय संघ देवली में कौशल विकास शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि शिविर 17 मई से 23 जून तक चलेगा।

इसमें शिविरार्थियों को विभिन्न कौशलों में दक्ष किया जाएगा। देवली में शिविर आयोजन स्थल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बस स्टैंड के पास रहेगा। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में भी कौशल विकास शिविर का शुरू हुआ। शिविर प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को 70 शिविरार्थियों का पंजीकरण किया गया।

दूनी में भी स्काउट समर कैंप शुरू

दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू हुआ। शुरुआत में स्काउट गाइड के जिला सहायक कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि 17 मई से 24 जून तक चलने वाले ग्रीष्मावकाश समर कैंप में कक्षा 3 से 12 तक के किसी भी संस्था में अध्यनरत बच्चे भाग ले सकते है।

यहां स्पेशल ट्रेनर्स द्वारा इंडोर आउटडोर गेम्स, डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग, पेपरमेसी ब्यूटीपार्लर, कंप्यूटर वर्क, स्विमिंग, विजिट आदि कई प्रशिक्षण दिए जाएंगे। ट्रेनर गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि कैंप के पपहले दिन 55 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। उपप्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता, अनुराधा कलवार, सत्यनारायण शर्मा, मीडियाकर्मी भूपेंद्र सिंह सोलंकी, शोभाग्य कंवर नरूका, शांति देवी सेन, शिवजी लाल चौधरी, संतोष शर्मा, लादूलाल मीणा, महावीर प्रसाद बडगूजर, रेखा मीणा, चंद्रशेखर सिंह, पूजा सेन थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d