Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur News87 स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया वर्ल्ड हाइपरटेंशन-डे

87 स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया वर्ल्ड हाइपरटेंशन-डे


Jahazpur News 17 मई (आज़ाद नेब) विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जहाजपुर के 87 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन जागरूकता व स्क्रीनिंग कैम्प लगा। इस दौरान 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का सी बेक फॉर्म, बीपी, शुगर, वजन, हाइट चेक कर आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट आईडी (आभा) आयुष्मान कार्ड वितरण किए गए।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा ने बताया कि सीएचसी जहाजपुर, पंडेर, खजूरी, काछोला, शक्करगढ़, 10 पीएचसी और 73 उपस्वास्थ्य केंद्रों की वर्ष 2024 के दिवस की थीम “अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबे समय तक जीवित रहें” के तहत ब्लॉक सभी स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता के उद्देश्यों से विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। यहां मुख कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। वहीं नॉन कम्युनिकेबल डिजीज की वजह से पूरे देश की संख्या का बड़ा हिस्सा अनियमित दिनचर्या और जीवनशैली की वजह उच्च रक्तचाप से ग्रसित है‌।

लोगों को बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करने, तम्बाकू का सेवन नही करने, नियमित योगाभ्यास करने, कम नमक युक्त भोजन आदि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से उच्च रक्तचाप के खतरे को कम किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d