Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में कार्यरत शिक्षको ने सोमवार को स्कूल प्रबंधन को वाटर कूलर व कुर्सियां भेंट की है।
स्कूल के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने बताया कि यह शिक्षक रमेश कुमार शर्मा है, जिन्होंने स्कूल को 10 कुर्सियां भेंट की है। वही शिक्षिका अनीता राजवंशी की ओर से स्कूल को वाटर कूलर दिया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने इनका आभार व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर शिक्षक रमेश कुमार शर्मा की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य दयानंद वर्मा, रघुनंदन पंचोली, सुवालाल रेगर, ज्योति वर्मा, रामदयाल बैरवा, प्रदीप बिरला, दौलत सिंह समेत कई शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे। यहां शिक्षक रमेश सिंह शर्मा सेवानिवृत हुए हैं। इसी तरह सात दिवसीय समर कैंप के पहले दिन शिविरार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या के बारे में बताया गया। वही सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य जयकुमार जैन ने स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन की व्याख्या समझाई।
शिविर प्रभारी देवनारायण गुर्जर ने प्रतिदिन होने वाली दैनिक गतिविधियों पर बल दिया। छात्र छात्राओं ने पोस्टर बनाए। वही निबंध प्रतियोगिता हुई।


