Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सोमवार सुबह करीब आधा दर्जन यात्रियों का दल बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुआ है।
इस दौरान यात्रियों का माल्यार्पण कर लोगों ने स्वागत किया व उन्हें विदाई दी। वही यात्रा के सकुशल होने की कामना की। जानकारी के अनुसार बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए पूर्व पार्षद किशन साहू की अगवाई में यह दल रवाना हुआ है। किशन साहू 24 वीं बार लगातार अमरनाथ दर्शन करेंगे। वे साल बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जाते हैं। उनके साथ हरीश बलसोरा, धनराज साहू समेत आधा दर्जन यात्री शामिल है। यह सभी लोग कार से मां वैष्णो देवी व फिर अमरनाथ पहुंचेंगे। वहीं 10 दिन बाद यह दल वापस लौटेगा।


