Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसीएम की वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए सीएलजी सदस्य व आमजन

सीएम की वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए सीएलजी सदस्य व आमजन

देश में एक जुलाई से लागू हुआ नया कानून, लोगों को किया जागरूक


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक जुलाई से देश में लागू हुए नए क़ानून (संहिता) को लेकर आमजन की जानकारी व समन्वय को परिभाषित करने के उदेश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। वहीं नए आपराधिक कानून प्रभावी होने के संबंध में वर्चुअल संबोधन दिया।

इस दौरान देवली में पुलिस प्रशासन और अधिवक्ताओं ने पंचायत समिति सभागार में आयोजित कान्फ्रेंस के जरिए जानकारी प्राप्त की। यहां देवली पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह, थानाधिकारी राजकुमार नायक, अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह, अधिवक्ता बाबूलाल मीणा, जितेन्द्र शर्मा सहित अधिवक्ता व आमजन मौजूद था। इसी तरह समीप के हनुमान नगर थाना परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया। इस दौरान सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, ग्रामरक्षको को बुलाया जाकर टीवी पर सीएम का संबोधन दिखाया गया। इस दौरान हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा, राजेंद्र सिंह राणावत, उमाशंकर खूंटेटा समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d