Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ।
यहां सेवानिवृत्त हो रहे उपप्राचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार 111 रुपए की राशि दी। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय द्वारा उपप्राचार्य के माता पिता सहित परिवार का माला, साफा, शॉल, ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह संयोजक उपप्रधानाचार्य कार्यक्रम में दशरथ लाल पारीक, रामकिशन माहेश्वरी, ताराचंद, मूंदड़ा, प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार, शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नरूका आदि थे।
विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया
राऊमावि देवडावास में मंगलवार को पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य जयकुमार जैन के निर्देशन में पोधारोपण किया गया। यहां नीम, सफेदा, जामुन, अशोक, आशापाला आदि छायादार पौधे लगाए। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।



