साधारण सभा में विकास, पानी, अतिक्रमण कम्युनिटी हॉल पर आम सहमति
Jahazpur News 2 जुलाई (आज़ाद नेब) नगर पालिका सभागार में मंगलवार को साधारण सभा आयोजित हुई। इसमें चैयरमेन नरेश मीणा ने बैठक आएं विधायक, पार्षदों का स्वागत किया ओर ईओ राघव मीणा ने बैठक में प्रस्तावित एजेंडों को बोर्ड को सुनाया।
इस दौरान भंवर कला तालाब की पाल के विकास एवं सौंदर्यकरण के प्रस्ताव पर पार्षद अनिल उपाध्याय ने कहा कि नीलकंठ महादेव से टापू तक, शाहपुरा बाइपास व भगता की झुपडिया रोड से टापू तक पुलिया निर्माण का कार्य टी आकार में बनाया जाए। कम्युनिटी हॉल निर्माण के प्रस्ताव पर विधायक मीणा ने कहा कि सभी समाज के लिए अलग-अलग बनेंगे कम्युनिटी हॉल एवं देवली एवं शाहपुरा रोड पर विधायक गोपीचंद मीणा की अनुशंसा पर पीडब्ल्यूडी विभाग डिवाइडर बनाएगा। सभा मे तहबाजारी शुल्क बढ़ाकर 20 रुपए किए गए।
कृषि भूमि में कॉलोनियों की उपज रोके
विधायक ने कहा कि नगर पालिका भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को बिना भेदभाव से हटाएं। इस दौरान गुमछा बस्ती से हटाएं गए लोगों को विस्थापित किए जाने, गाड़िया लुहार लोगों को जमीन दिए जाने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना कन्वर्जन काटी जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई करने, कृषि भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को रूकवाने के भी निर्देश दिए। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत पालिका क्षेत्र के हर गांव के प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने का सरकार लक्ष्य है, जिसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। दो से तीन माह में प्रत्येक गांव गली मोहल्लों में नई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू होगा। विधायक की अभिशंसा पर पालिका की अगली बोर्ड बैठक में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के मौजूद रहने का प्रस्ताव लिया भी गया।
सदन कि चर्चा में नगर पालिका परिसर में ऊपर नई दुकान बना कर नीलाम करने व पालिका के सभी वार्डों में ट्यूबवेल लगाएं जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। इसके अलावा अस्थाई कर्मचारियों को स्थाईकरण के एजेंडे पर भाजपा पार्षद राम प्रसाद, राजकुमार माली कालूराम खटीक, मौसमी मीणा ने आपत्ति जताई। ऑटो टिपर सहित अन्य वाहनों के क्रय पर आम समिति बनी। वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया ने जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर रखने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में पार्षद कमल मीणा, राजकुमार माली, रामप्रसाद रेगर, कांता मीणा, मौसमी मीणा, कालूराम खटीक, नजीर सरवरी, अनिल उपाध्याय, सागिल अहमद, सिराज मोहम्मद, परवेज खान, मुज्जमिल पठान, काली देवी मीणा, मधु टांक, इंद्रा माली, शबाना बानू, रुबीना बानू, सीमा देवी मौजूद थे।


