Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल टोंक यूनिट की बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता एवं रंगमंच निदेशक राजकुमार रजक की मौजूदगी में हुआ।
बैठक में संगठन के टोंक जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र ठागरिया ने संस्था के बारे में जानकारी दी व उद्देश्यो से अवगत करवाया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय करवाते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा ने कहा कि यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल मानवता और प्रकृति के संरक्षण के लिए काम करती है। पुलिस के साथ सामंजस्य बनाते हुए, सहयोग करते हुए देश, प्रदेश में हो रहे अपराधों पर कैसे रोक लगाई जाए, इस प्रक्रिया को समझाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इस दौरान यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल टोंक जिला महिला अध्यक्ष चंदा खटीक, जिला उपाध्यक्ष रामराय शर्मा, जिला महासचिव हेमलता बैरवा, महिला जिला संगठन मंत्री पूजा बैरवा, जिला सचिव रामलाल लुनिया निवाई, शाहपुरा जिला संगठन मंत्री शिवपाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष निवाई महेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवली मुकेश बैरवा आदि थे।



