Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationसीबीईओं ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का अवलोकन

सीबीईओं ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का अवलोकन


Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा ने मंगलवार को पौधारोपण को लेकर पूर्व तैयारी का अवलोकन किया।

वरिष्ठ अध्यापक संजय सोयल ने बताया कि सीबीईओ देवली रामराय मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में वृहद पौधारोपण से संबंधित पूर्व तैयारी गड्ढे, पौधे, स्थान आदि का अवलोकन किया। वहीं पौधारोपण के लिए की गई पूर्व तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय में संचालित समर कैंप का भी अवलोकन कर रोजाना थीम आधारित गतिविधियां कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, उपप्रधानाचार्य सीताराम मीणा, व्याख्याता रविशंकर मीणा, अध्यापक जितेंद्र सिंह, धर्मचन्द जैन, राजेश शर्मा, बुद्धिप्रकाश मीणा, इस्लाम बानो, सपना मीणा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d