Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के इटुंदा निवासी एक व्यक्ति ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह जब खेत पर हंकाई जुताई कर रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने आकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दरअसल पीड़ित सोहनलाल पुत्र हजारीलाल मेघवंशी ने बताया कि गत 7 जुलाई को वह खेत पर बुवाई कर रहा था, इसी दौरान नारायण पुत्र हजारी मेघवंशी, नारायण के तीनों पुत्र अशोक कुमार, सुनील और विनोद, नारायण की पत्नी सोहनी देवी सहित पांचों ने मिलकर पीड़ित के साथ लकडी डन्डो से बुरी तरह मारपीट की व घायल कर खेत के बाहर माताजी की पाळ पर पटक कर चले गए। जाते वक्त जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित ने यह सब रिपोर्ट में आरोप लगाए हैं।



