जहाजपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
Jahazpur News 26 जुलाई (आज़ाद नेब) सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर पालिका के सफाई कर्मचारी दो दिनों से हड़ताल पर हैं। वहीं इससे शहर में चारों ओर गंदगी ने पैर पसारे दिए हैं।
दरअसल ईओ राघव मीणा ने पालिका क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर नीरज गुर्जर की देखरेख में तहसील, एसडीएम कार्यालय, बस स्टैंड, अंबेडकर सर्कल सहित अन्य स्थानों पर सफाई कार्य किया। जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गैर वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों ने सफाई का मोर्चा संभालते हुए नगर को स्वच्छ रखने के लिए रात तक सफाई का कार्य किया। इनमें अशोक मीणा, जय सिंह मीणा, हंसराज खटीक, शंकर धाकड़, गोविंद रेगर, ब्रह्मा सिंह मीणा, शाहरुख, ब्रह्मा कुमार मीणा सफाई कर्मचारियों ने तहसील, एसडीएम कार्यालय, बस स्टैंड, अंबेडकर सर्कल व अन्य स्थानों पर सफाई कार्य किया।



