Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिसकर्मी करतार के सहयोग से परिवादी को मिले साढ़े 21 हजार रुपए

पुलिसकर्मी करतार के सहयोग से परिवादी को मिले साढ़े 21 हजार रुपए


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिसकर्मी के प्रयासों से साइबर धोखाधड़ी कर निकाली गई साढ़े 21 हजार रुपए की राशि परिवादी को वापस मिली है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार गत 25 जनवरी को पारिवादी नोरतमल बैरवा पुत्र मोहनलाल बैरवा निवासी चांदली की झोपड़ियां ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि गत 24 जनवरी को उसके स्पाइस मनी वॉलेट से अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजकर 21 हजार 550 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस ने भारत सरकार के संचालित साइबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। वहीं इसकी जांच पुलिसकर्मी करतार को सौंप गई। पुलिसकर्मी ने साइबर सेल व बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई राशि का पता लगाया। यह राशि इंडियन ओवरसीज बैंक पुणे महाराष्ट्र के खाते में जमा होना पाया।

जिस पर पुलिसकर्मी ने अमाउंट होल्ड करवाकर ठगी की 21 हजार 550 रुपए की राशि बचा ली। पुणे के उक्त खाते में विभिन्न ठगी के करीब एक करोड़ 85 लाख रुपए का लेनदेन पाया गया था। वही न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के आदेश के बाद यह राशि परिवादी के खाते में वापस रिफंड कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d