महात्मा गांधी स्कूल में देश भक्ति गीत गाए
Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देहात मंडल नासिरदा में शुक्रवार को “कारगिल विजय दिवस “और “एक पेड़ मां के नाम ” के तहत गणेशजी मंदिर मालेड़ा में कार्यक्रम हुआ।
देहात मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने पूर्व सैनिक घीसालाल गुर्जर व भंवर सिंह का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वहीं कारगिल शहीदों को नमन किया। इसके अलावा गणेश जी मंदिर परिसर मालेड़ा, माताजी का मंदिर परिसर थांवला और लक्ष्मी आदर्श विद्या मंदिर नासिरदा में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, दूनी देहात मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल जाट, सीआर पिंटू जैन, ऋतुराज गुर्जर, महेश नामा, उदय सिंह सांसी, मंडल कार्यकारिणी महामंत्री रतन माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रामदेव धाकड़ सहित मौजूद थे। देवली में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्रभक्ति गीत गाए।
प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना व विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, भारत माता के जयकारे लगाए। समापन पर छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया।


