शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
Deoli News 26 जुलाई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मनोनयन पर शुक्रवार को पूर्व कृषि मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने राठौड़ को बधाई दी।
वहीं आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी बेहतर तरीके से काम करेगी। डॉ. सैनी ने बताया कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमे सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी बड़ा दायित्व सौपती है। उन्होंने राठौड़ के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।



