विधायक के प्रयासों को सरकार में मिली तवज्जो
Jahazpur News 30 जुलाई (आज़ाद नेब) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य बजट में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 7 बड़ी सौगातें दी थी। वहीं पूरक बजट में स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से सरकार ने फिर से पॉलिटेक्निक कॉलेज, औद्योगिक पार्क, छात्रावास, सड़क सहित 8 नए कार्यों की घोषणा की है।
इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। पूरक बजट में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाड़ोली में नवीन पशु उपस्वास्थ्य केंद्र, कोटड़ी में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, ग्राम पंचायत पंडेर में औद्योगिक पार्क, विधायक के गृह क्षेत्र सरसिया भुवार सड़क का चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण 11 करोड़ एवं जनजाति बालिका छात्रावास, जहाजपुर में जनजाति छात्रावास का भवन निर्माण, राजकीय चिकित्सालय देवली से कुचलवाड़ा माताजी तक सड़क की चौड़ाई मय नाला निर्माण व डिवाइडर सीसी सड़क निर्माण 15 करोड़, त्रिवेणी चौराहा जहाजपुर देवली सड़क का उन्ययन कार्य 30 करोड़ के कार्य शामिल है।
गौरतलब है कि इसी बजट सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर उपजिला अस्पताल बनाने, कन्या महाविद्यालय खोलने, नगर पालिका मे फल एवं सब्जी मंडी स्थापना की करने, ग्राम पीपलून्द मे औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने, ग्राम गुढ़ा में 33/11 केवी जीएसएस बनाने, नगर के चावंडिया से नौचोक तक हाईलेवल पुल निर्माण कार्य की घोषणाएं हुई थी।


