Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक–सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरीश चन्द्र मीना की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) की बैठक 22 जून सुबह 11:15 बजे जिला परिषद सभागार टोंक में होगी।
बैठक में केंद्र सरकार एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस दौरान सांसद लंबित कार्यों व आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सांसद कार्यालय ने दी।



