Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को वाणिज्य व्याख्याता कन्हैया लाल मीणा ने विद्यालय में बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट किया है।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि व्याख्याता का विद्यालय ने माला, साफा, शॉल, प्रशस्ति पत्र, एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि कार्यक्रम के बाद विद्यालय स्टाफ एवं छात्रों ने व्याख्याता को घर तक पहुंचाया। इस दौरान पूर्व सरपंच भंवरलाल रोझ सेवानिवृत्ति, शिक्षक सत्यनारायण तिवाड़ी, रामलक्ष्मन गुप्ता, शांति देवी सेन, उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, सेवानिवृत्त व्याख्याता के परिजन, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। दरअसल व्याख्याता कन्हैयालाल सेवानिवृत हुए थे।



