Jahazpur News 1 अगस्त (आज़ाद नेब) जिला कलक्टर शाहपुरा के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत शक्करगढ़ पहुंच अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया।
विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अधिकारी जिला परिषद अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत शक्करगढ़ में अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। मौके पर 35 लोगों को खाना खिलाए जाने का सत्यापन किया गया व भोजन चख कर निर्देश दिए। उन्होंने दोपहर 2 बजे पंचायत समिति में सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में सभी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जहाजपुर पहुंचने पर ग्राम सेवक संघ, कार्यालय स्टाफ, मंत्रालय स्टाफ, एवं अन्य द्वारा स्वागत किया।
बैठक में प्रधान कौशल शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी सीताराम मीना, रामराज मीना, मोहम्मद इरशाद प्रशासनिक अधिकारी जिला परिषद, घनश्याम मीना सहायक लेखा अधिकारी आदि मौजूद थे।


