Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबजट में सीएम ने शाहपुरा जिले को झोलीभर कर दी सौगातें

बजट में सीएम ने शाहपुरा जिले को झोलीभर कर दी सौगातें

आमजन के खिले चेहरे

@आजाद नेब

Jahazpur News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने जन-सामान्य के कल्याण के लिए शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए लाभदायक होगी।

दरअसल राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत परिवर्तित बजट 2024-25 में अमृत कालखंड विकसित राजस्थान 2047 के अंतर्गत 5 वर्षों की कार्य योजना बनाकर विकास का लक्ष्य रखा है, इस कार्य योजना के अंतर्गत भविष्य के लिए 10 संकल्प है। प्रदेश को 350 बिलियन इकोनामी बनाना, बुनियादी सुविधाओं पानी, बिजली व सड़क का विकास, सुनियोजित विकास आदि शामिल हैं।

बजट में शाहपुरा जिले को मिली सौगाते

बजट सत्र 2024-25 मे शाहपुरा जिले के लिए की गई घोषणाओं में कसोरिया-बल्दरखा रोड (18.70 किमी लागत 28 करोड़ 5 लाख), डियास-पनोतिया-देवरिया-धनोप एव खारी नदी पर हाई लेवल ब्रिज व सीडी वर्क (27.60 किमी – लागत 79 करोड़ 19 लाख), शाहपुरा, बनेडा, फुलियाकलां में खेल स्टेडियम, शाहपुरा में खेल अकादमी, सरदार नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शाहपुरा ज़िला अस्पताल के लिए विशेष विकास अनुदान, शाहपुरा रेंज के अशोक वन खंड में कल हिरन के संरक्षण हेतु आखेट निषेध व कन्वर्जन रिजर्व, बनेड़ा में बस स्टैंड, शाहपुरा में ट्रॉमा सेंटर, शाहपुरा में हाईटेक रोडवेज बस डिपो वर्कशॉप, सिक्स लेन ग्रीन एक्सप्रेसवे शाहपुरा से होकर निकलना निकाले जाने की डीपीआर घोषणा हुई हैं।

वहीं जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर उपजिला अस्पताल बनाने, कन्या महाविद्यालय खोलने, नगर पालिका मे फल एवं सब्जी मंडी स्थापना की करने ग्राम पीपलून्द मे औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने, ग्राम गुढ़ा मे 33/11 केवी जीएसएस बनाने, जहाजपुर नगर के चावंडिया से नौ चोक तक हाई लेवल पुल निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गाड़ोली में नवीन पशु उपस्वास्थ्य केंद्र, कोटड़ी में महाविद्यालय खोलने, ग्राम पंचायत पंडेर में औद्योगिक पार्क, विधायक के गृह क्षेत्र सरसिया भुवार सड़क का चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण 11 करोड़ एवं जनजाति बालिका छात्रावास, जहाजपुर में जनजाति छात्रावास का भवन निर्माण, राजकीय चिकित्सालय देवली से कुचलवाड़ा माताजी तक सड़क का चोड़ाई करण मय नाला निर्माण व डिवाइडर सीसी सड़क निर्माण- 15 करोड़ शामिल हैं। इसी प्रकार त्रिवेणी चौराहा जहाजपुर देवली सड़क का उन्ययन कार्य  30 करोड़ के कार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d