Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपीसी मीणा डीजीपी बने, देवली क्षेत्र का नाम रोशन किया

पीसी मीणा डीजीपी बने, देवली क्षेत्र का नाम रोशन किया


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूपी कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी व देवली क्षेत्र के देवीखेड़ा निवासी पीसी मीणा एडीजीपी से डीजीपी पद पर पदोन्नत हुए हैं। मीणा देवली के समीप देवीखेड़ा निवासी हैं।

उनकी पत्नी राजू मीणा सामाजिक संगठन राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मीणा के दामाद संदीप मीणा यूपी कैडर के आईपीएस है। जबकि बेटा दिव्यराज मीणा पायलट है। मीणा के बड़े भाई शिवजीराम मीना कस्टम के पुर्व अधिकारी रह चूके है। आईपीएस पीसी मीणा डीजीपी बनने पर क्षेत्र में खुशी लहर है। पदोन्नति के आदेश राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जारी किए हैं। मीणा को एक अगस्त से कार्य भार ग्रहण करने को कहा गया है। गौरतलब है कि आईपीएस पीसी मीणा हंसमुख व मिलनसार व्यवहार के अधिकारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d