Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नव मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली में मुलाकात की है।
महासभा के प्रदेश मंत्री पारस साहू मोंटी ने बताया कि यह मुलाकात दिल्ली वेस्टर्न कोर्ट में हुई। जहां महासभा के पदाधिकारियों ने मदन राठौड़ का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। तेली समाज के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को मां कर्मा देवी तेल घाणी बोर्ड गठन करवाने के लिए ज्ञापन भी सौपा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने साहू समाज को एकजुट होने व संगठन में एकता बनाए रखने की बात कही। मुलाकात के दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चंद्रावल, सत्यनारायण साहू, पारस साहू, अवधेश साहू आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बीजेपी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष घांची तेली समाज से आते हैं। जिन्हें पिछले दिनों पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।



