Jahazpur News 3 अगस्त (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ब्लॉक श्रीनगर (माकड़वाली, अजमेर) में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बैंड प्रतियोगिता, बेस्ट स्काउट, बॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
जहाजपुर मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. भंवर लाल खटीक ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी थे। जिन्होंने स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल सौपकर सम्मानित किया। सम्मानित होने विद्यार्थियों दर्शन जैन, दर्शन वैष्णव और विनय प्रताप सिंह राणावत थे। खास बात यह कि क्लस्टर सी-1 में शाहपुरा जिले का एकमात्र मॉडल विद्यालय जहाजपुर है। इसके अलावा क्लस्टर सी-1 में बूंदी, अजमेर और टोंक जिले के मॉडल विद्यालय शामिल हैं।



