Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित एक निजी कार्यालय में अनधिकृत रूप से घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मामले में पुलिस ने तुलसीराम उर्फ सोनू पुत्र नंदलाल खटीक निवासी बंगाली कॉलोनी देवली को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी सूचना एकत्र कर हेडकांस्टेबल संदीप कुमार ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में गत 14 जुलाई को परिवादी रीना पत्नी राजेश निवासी खटीक मोहल्ला देवली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके पति राजेश का ऑफिस रेगर धर्मशाला के पास स्थित है। जहां घटना के दिन आरोपी एक राय होकर अनाधिकृत रूप से पत्थर, लकड़ी व सरिया लेकर आए। जिन्होंने तोड़फोड़ की और मारपीट की।

रिपोर्ट में इन पर है आरोप

रिपोर्ट में अभियुक्त अनीता पत्नी तुलसीराम, सीता पत्नी नंदलाल, तुलसीराम पुत्र नंदलाल, नंदलाल पुत्र कस्तूर, रोहित चंदेल पुत्र मोहनलाल, राजेश पुत्र मोहनलाल, त्रिलोक पुत्र मोहनलाल, जीतू पुत्र मोहनलाल व मोहनलाल खटीक निवासी देवली बंगाली कॉलोनी पर आरोप लगाया था। आरोप है कि बचाव के दौरान परिवादी रीना के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने अनुसंधान कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d