Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहु दिव्यांगता विद्यालय देवली में बुधवार को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर शपथ ली गई।
जिसमें मानसिक दिव्यांग व मूक बधिर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने नशामुक्त भारत अभियान के लिए एकजुट होकर न केवल समुदाय परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशा नहीं करने के लिए बताया। विद्यालय प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण प्रशिक्षणशार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि इसके सेवन से मनुष्य का जीवन अंधकार में डुब रहा है। युवा पीढी शराब, तम्बाकु, चरस, अफीम सहित नशे के गुलाम हो रहे हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखपाल सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, कॉर्स कॉर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, अभीजीत यादव, अंशु शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत, शिवराज गुर्जर आदि थे।


