Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के भीतर मुख्य राइजिंग पाइपलाइन की मरम्मत के चलते गुरुवार सुबह देवली शहर के तीन क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी।
जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता हिना ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कीर मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी व ममता सर्कल तक के क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होगी। मरम्मत कार्य लंबा चलने की वजह से यह समस्या सामने आई है।


