Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) झारखंड स्थित जैन तीर्थराज सम्मेद शिखर के दर्शनों के लिए देवली से रविवार सुबह दूसरा जत्था रवाना हुआ है। इससे पहले 23 अगस्त को 43 सदस्यों का यात्री दल रवाना हुआ था।
युवा परिषद प्रवक्ता विकास जैन ने बताया कि इस दौरान विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला से 120 सदस्यों का दल बस के जरिए रवाना हुआ है। इसमें महिलाएं यात्री भी शामिल है। शुरुआत में यात्रियों का दल जयपुर पहुंचेगा। इसके बाद सभी यात्री ट्रेन के माध्यम से सम्मेद शिखर की यात्रा करेंगे। रवाना हुए सभी यात्रियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि श्रीशिखरजी भारत के झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है।

जो विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है। सम्मेद शिखरजी के रूप में चर्चित इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों (सर्वोच्च जैन गुरुओं) ने मोक्ष की प्राप्ति की। यात्री 30 अगस्त को अपनी यात्रा पूरी कर 31 को देवली लौट जाएंगे। इस दौरान धर्मचंद, सुरेश जैन, ओमप्रकाश जैन, राहुल, ज्ञानचंद, जितेंद्र, दिनेश जैन सहित 24 मंडल सदस्यों ने सहयोग दिया।



